फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस के लिए लुहणू तैयार, 6.30 बजे होगा अनुलोम-विलोम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विश्व योग दिवस के लिए बिलासपुर का लुहणू क्रिकेट मैदान पूरी तरह से तैयार है। जहां पर सभी विभागों के अधिकारियों सहित अन्य तीनों विस क्षेत्रों के विधायक भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे। इसके अलावा जिला के विभिन्न स्कूलों में भी योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

लुहणू क्रिकेट मैदान में 6:30 बजे से योग की शुरुआत हो जाएगी। प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। बुधवार को तैयारियों को पूरा करने में सरकारी अमला जुटा रहा। लुहणू क्रिकेट ग्राउंड के आसपास उगी झाड़ियों को काटा गया। वीरवार को बिलासपुर जिला के विभिन्न स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लुहणू ग्राउंड में सुबह 6.30 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल और राजेंद्र गर्ग मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें