फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के पहलवान प्रवीण के नाम रही बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। गांव दसलेहड़ा में शनिवार को लखदाता पीर दंगल कमेटी के तत्वावधान में कुश्तियां करवाई गईं। दिल्ली के पहलवान प्रवीण ने अजनाला के मनदीप को पटकनी देकर बड़ी माली अपने नाम की। पूर्व सहकारिता मंत्री रिखीराम कौंडल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। लखदाता पीर दंगल कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार और राकेश कुमार ने मुख्यातिथि को टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दंगल में प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के करीब 250 पहलवानों ने भाग लिया। करीब डेढ़ लाख रुपये के इनाम दिए गए। प्रवीण और मनदीप ने अपने दो-दो मुकाबलों में विरोधियों को चित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में प्रवीण और मनदीप के बीच कांटे की टक्कर हुई। 20 मिनट तक चले मुकाबले में प्रवीण ने मनदीप की पीठ लगा दी। रिखी राम कौंडल ने विजेता पहलवान को 5100 रपये व गुर्ज देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। छोटी माली के विजेता पहलवान धमेंद्र को 2100 रुपये व गागर और उपविजेता को 2100 रुपये नकद दिए गए। इस अवसर पर अजय शर्मा, विजय कुमार, निलेश, राकेश कुमार शर्मा, रजत कुमार, रजनीश शर्मा, अमन, सुभाष कुमार, अभिषेक, जगदीश कालिया, रमेश कुमार, विशेश्वर दास श्रीराम, मदन लाल, सागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें