फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहलूर-हंडूर ग्रीष्मोत्सव: पुरानी मेला कमेटी का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने लगाए नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट की पुरानी कहलूर-हंडूर ग्रीष्मोत्सव मेला कमेटी और नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से लोगों के साथ रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम कार्यालय स्वारघाट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

लोक निर्माण विश्राम गृह स्वारघाट के बाहर लोग सुबह साढ़े 10 बजे एकत्रित हुए। इसके बाद स्वारघाट बाजार से रैली निकालते हुए जिला, उपमंडल प्रशासन तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली निकालने से पहले स्वारघाट लोक निर्माण विश्राम गृह में लोग एकत्रित हुए। उन्हें नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार का सहारा लेकर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा कहलूर-हंडूर मेला को राजनीति की भेंट चढ़ा रहे हैं। दोनों विधायकों ने कहा कि भाजपा के लोगों से जुड़ी कमेटी को गुंडागर्दी करने की खुली छूट दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रशासन, पुलिस और अफसरों को एकांत में बुलाकर डराने और धमकाने में लगे हुए हैं। एसडीएम स्वारघाट और नालागढ़ पर दवाब बनाया जा रहा है कि किसी भी कीमत पर पुरानी मेला कमेटी को मेला करने की इजाजत न दी जाए। हालांकि नयनादेवी और नालागढ़ के विधायक रैली और धरने में शामिल नहीं हुए। रामलाल ठाकुर और लखविंद्र सिंह राणा को दोपहर बाद शिमला में विधानसभा की कमेटी में भाग लेना था, जिस कारण वे कुछ देर बाद विश्राम गृह से शिमला के लिए रवाना हो गए। रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास ठाकुर भी साथ मौजूद रहे।

एसडीएम कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान लोगों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस और क्यूआरटी के जवानों को हथियारों से लैस करके तैनात किया गया था। पुलिस ने हालांकि लोगों को गेट लगाकर रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग बल पूर्वक गेट के अंदर प्रवेश करके एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर एक घंटे तक प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर और मेला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद महाजन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर ने कहा कि पुरानी कमेटी हर हाल में 21 से 25 मई की निर्धारित समय पर मेला करेगी। तीन साल से यही पुरानी कमेटी मेला आयोजित कर रही है। एसडीएम स्वारघाट ने भाजपा नेता रणधीर शर्मा के इशारे पर नई कमेटी की रजिस्ट्रेशन किया। जबकि तीन साल पहले बनी कमेटी को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया है। यह सब सोची समझी चाल के अनुसार मेले में खलल डालने का प्रयास दिखता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम अनिल चौहान ने धरने पर बैठे लोगों से बात करके उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूप से जिलाधीश से मंत्रणा करेंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें