बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत कोटलू ब्राह्मणा में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबकर आठ साल के बच्चे शौर्य की मौत हो गई। बुधवार को प्रशासन ने परिजनों को 10 हजार रुपये
की फौरी राहत प्रदान की। तहसीलदार गोपाल सिंह कटारिया ने बताया कि प्रशासकीय व्यवस्था व सरकारी निर्देशानुसार प्रशासन ने हलका पटवारी मस्तराम के माध्यम से राहत राशि प्रेषित की है। गौर रहे कि शौर्य जुड़वा भाई था। मंगलवार को शौर्य खेलते-खेलते अचानक पैर फिसलने से घर के नजदीक बने तालाब में डूब गया था।