बिलासपुर। बिलासपुर में आयोजित जिप सदस्यों की बैठक में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे गूंजे। बैठक जिला परिषद अध्यक्ष अमर जीत सिंह बंगा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला राजेंद्र कुमार के अलावा बीडीसी के चेयरमैन भी मौजूद रहे।
बैठक में तरघेल से बरोटा वाया कुडस से छत्तर करीब दो किमी सड़क को पक्का करने, निहारी से कलोह सड़क को पक्का करने, लेठवीं से लंझटा वेला सड़क, भराड़ी से वडौन लंझटा पर पैरापिट लगाने, हरितल्यांगर से बलड़ा की खराब हालत को सुधारने का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा सीएचसी भराड़ी के लिए जो दस लाख रुपये आया था वह कहां-कहां खर्च किया गया इस बारे में भी बैठक में जानकारी मांगी। सीएचसी भराड़ी में एक ट्रांसफार्मर लगाने, बंब में सब स्टेशन लगाने बारे पंतेहड़ा पंचायत से एनओसी चाहिए इस मुद्दे को भी बैठक में उठाया गया। रावमापा हटवाड़ में विज्ञान भवन न बनने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। इसके अलावा पेयजल की समस्या, ग्राम पंचायत धौनकोठी में पानी न मिलना आदि मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की गई।
बैठक में अमीं चंद सोनी, सुभाष ठाकुर, पुष्पा कुमारी, सुभाष ठाकुर, सावित्री गौतम मौजूद रहे।