फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में ही करवाए प्रसव: रूमा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में ही
विज्ञापन

करवाएं प्रसव: रूमा शर्मा
अवढानी में लोगों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
खंड घुमारवीं के अवढानी में जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बिलासपुर रूमा शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित लोगों को जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी रूमा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, मुस्कान योजना, 102 और 108 आपातकालीन सेवाओं, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन

लोगों को इन कार्यक्रमों का पूर्ण रूप से लाभ उठाने की सलाह दी गई। रूमा शर्मा ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप की बीमारी के बारे में भी बताया। उन्होंने प्रसव सरकारी अस्पताल में ही करवाने की सलाह दी। कहा, सरकारी अस्पताल में प्रसव मुफ्त होता है। इस शिविर में ग्राम पंचायत घुमारवीं के प्रधान गरजा राम, उपप्रधान किशोरी लाल शर्मा ने भी लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया। इस शिविर में खंड स्वास्थ्य शिक्षक राकेश सेठी, स्वास्थ्य कर्मचारी उप स्वास्थ्य केंद्र टकरेड़ा सुरेश चंदेल, लीला शर्मा, वार्ड सदस्य अवढानी कांता देवी, क्यारी सावित्री देवी, आशा कार्यकर्ता अनिता देवी, रीनू देवी, चंपा देवी, वीना देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें