फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सीएम को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सूबे के नए सीएम जयराम ठाकुर को देखने के लिए जनसैलाब ही उमड़ पड़ा। मंडी, हमीरपुर, सोलन और ऊना से भी लोग सीएम को देखने के लिए बिलासपुर पहुंचे।
विज्ञापन

करीब एक बजे जब सीएम का काफिला चमाकड़ी पुल पर पहुंचा तो वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सीएम के साथ अर्की के पूर्व विधायक गोबिंद शर्मा भी थे। करीब 2:45 मिनट पर सीएम जब बिलासपुर जिला के नम्होल पहुंचे तो वहां पर सैकड़ों लोग युवा सीएम को देखने के लिए उमड़ पड़े। सीएम ने यहां पर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद जयराम का काफिला बिलासपुर की ओर बढ़ा। डियारा सेक्टर स्थित मैदान को जनसभा के लिए तैयार किया गया था। जैसे ही सीएम का काफिला करीब पांच बजे शहर पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें