फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान अख्तर को मिला शान-ए-भारत अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मनाली में शान-ए-भारत अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिमाचल एकता मंच ने उन्हें नवाजा।
गौरतलब है कि ईशान अख्तर पिछले कई वर्षों से सामाजिक बुराईयों को जड़ से उखाड़ने के लिए प्रयासरत हैं तथा ऑपरेशन मुक्ति के तहत हजारों युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ईशान अख्तर को भारत सरकार, राज्य सरकार व सीबीआई डायरेक्टर भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा जापान व चीन देश में अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रम में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर ने बताया कि वे स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते हैं और अब तक वे उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ईशान ने बीएड, पर्यटन प्रबंधन व प्रशासन में एमफिल कर रखा है। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में मास्टर डिग्री की है तथा सामाजिक क्षेत्र में ही इग्नू से पीएचडी भी कर रहे हैं। वह बिलासपुर के पर्यटन के विकास पर किताब भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें