फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की वर्कशॉप दे रही है हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं वर्कशॉप भवन हादसों को न्योता दे रहा है। वर्कशॉप का जर्जर भवन कभी भी गिर सकता है जिससे कभी भी यहां भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है लेकिन इसके बाद भी निगम इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। हालांकि यहां के अधिकारियों ने कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन इसके बाद भी इस वर्कशॉप की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा सका है।
कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने घुमारवीं को सब डिपो बना दिया है। करार दे दिया गया है पर सुविधाओं के अभाव के चलते बस स्टैंड के अंदर इस कार्यशाला का भवन कभी भी गिर सकता है और कोई अनहोनी भी घट सकती है।
विज्ञापन

इस सब डिपो में 26 बसें ग्रामीण क्षेत्रों में दिन रात अपने निर्धारित रूटों पर चल रही हैं। बस स्टैंड के अंदर ही कार्यशाला होने से बसों को खराबी आने पर यहीं ही ठीक किया जाता है। जिन दो कमरों में यह कार्यशाला चली है। उसकी दीवारें और छत कभी भी गिर सकती हैं। छत भी कई स्थानों से उखड़ गई हैं तथा छोटे-छोटे पेड़ पौधे उग गए हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है, जिससे इन सात कर्मचारियों को अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। बेशक इस कार्यशाला को स्थानांतरित करने के लिए कई बार निजी बस ऑपरेटर भी मांग कर चुके हैं पर अभी यह कार्यवाही कागजों तक ही सीमित है। इस बस स्टैंड से दिन रात हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे राज्यों के लिए भी बसें चलती रहती हैं।
विज्ञापन

आरएम पवन कुमार शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला के भवन का मामला ध्यान में है तथा इसके लिए जमीन चयनित कर ली गई है तथा कुछ कागजी कार्यवाही बची है जिसके पूरी होने के बाद काम आवंटित हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें