फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक पूरी होने पर सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। अब सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक पूरी होने पर नौकरी करने का अवसर प्रदान होगा। अब निजी कंपनियां स्वयं सरकारी कॉलेजों में आकर विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेंगी। इससे पहले यह कंपनियां सिर्फ निजी कॉलजों के बुलाने पर ही साक्षात्कार लेती थीं। इसके चलते विद्यार्थियों का रुझान हमेशा निजी कॉलेजों की ओर अधिक रहता था लेकिन अब विद्यार्थियों को अपने ही कॉलेजों में साक्षात्कार देना होगा और अगर उसे संबंधित नौकरी फायदेमंद लगती है तो मौके पर पर उसे ज्वाइनिंग आर्डर भी मिल जाएगा।
इस कार्ययोजना के लिए सरकार सूबे के कॉलेजों में कॅरिअर काउंसलिंग सैल भी स्थापित करने जा रही है। यह सैल विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसलिंग करेगा। विद्यार्थी का किस नौकरी की ओर रुझान अधिक है उसके बारे में उन्हें अधिक जानकारी दी जाएगी। खबर की पुष्टि बिलासपुर कॉलेज प्राचार्य रामकृष्ण ने की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले निजी कॉलेजों में ही ऐसे साक्षात्कार लिए जाते थे। सरकारी कॉलेजों में ऐसी कोई भी सुविधा नहीं थी। जबकि सरकारी कॉलेजों के रिजल्ट की ओर ध्यान दिया जाए तो यहां के विद्यार्थियों का रिजल्ट शतप्रतिशत रहता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने कॅरिअर काउंसलिंग सैल खोलने का निर्णय लिया और सरकारी कॉलेजों में निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेने का निर्णय लिया गया। वहीं, विभाग ने सूबे और देश की नामी कंपनियों को निमंत्रण पत्र भेजना भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
सरकारी कॉलेजों में अब निजी कंपनियां आकर साक्षात्कार लेंगी। इसके लिए एक अलग से कॅरिअर काउंसलिंग सैल स्थापित किए जा रहे हैं। हर जिला में एडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
-प्रो. रामकृष्ण, प्राचार्य, बिलासपुर कॉलेज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें