फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद को दिया बढ़ावा : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल झंडूता की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उन्होंने नेता व कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही परिवारवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश को लूटने का कार्य करती रही है।
प्रदेश और देश की जनता एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है देश को मजबूत करने के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है जो केवल नरेंद्र मोदी के पास ही है। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी फील्ड में कार्य संभालने के लिए डट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि अनुराग ठाकुर चौथी बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे और केंद्र में मोदी सरकार फिर पूर्ण बहुमत से आएगी। इस अवसर पर हमीरपुर संगठन मंत्री राम प्रकाश पटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष झंडूता सुभाष मिन्हास, उपाध्यक्ष रसम चंदेल, सुमन चंदेल, महामंत्री दिनेश चंदेल, जिला विस्तारक अनिल कौशल, मंडल विस्तारक सुमंत कुमार और अशोक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें