फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली को लेकर जिला के बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिवाली को लेकर जिला के बाजारों में लौटी रौनक
लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों के चेहरे खिले
दिवाली को लेकर भी लोगों में दिखा खासा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। दिवाली को लेकर जिला के बाजारों में रौनक लौट आई है। मंगलवार सुबह से ही बाजारों में लोगों का उमड़ना शुरू हो गया था। वहीं बाजारों में रौनक बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं दिवाली को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समय पूरा का पूरा गांधी बाजार लोगों से गुलजार हो चुका है।
विज्ञापन

धनतेरस पर भी काफी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे थे। सोमवार को लोगों ने खासी खरीदारी करते हुए बर्तन, सोने व चांदी के गहने खरीदे। अनुमान के मुताबिक बिलासपुर में करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जिला के बाहर रहने वाले युवा भी दिवाली को लेकर बिलासपुर पहुंच गए हैं जो परिवार सहित बाजारों में घूमते हुए देखे जा सकते हैं। सभी युवा अपने दोस्तों के साथ मिलकर खरीदारी कर रहे हैं। जबकि दिवाली उपहार भी खरीदते हुए आसानी से देखे जा सकते हैं। पूरे का पूरा बाजार इस समय लोगों से गुलजार हो चुका है। पटाखों की दुकानों में भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। बच्चे अपने माता-पिता के साथ पटाखे लेने के लिए दुकानों में पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभिन्न तरह के पटाखे खरीदे। बच्चों में दिवाली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं गिफ्ट शॉप में भी युवाओं की खासी भीड़ उमड़ी। युवा अपने दोस्तों को दिवाली पर उपहार देने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट खरीद रहे थे। दुकानदारों का कहना था कि दीवाली को लेकर वह पहले ही नए तरह के उपहार ले आए थे।
विज्ञापन

------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें