फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली ने दिव्यांग बच्चों की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
khali shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान कोठी घुमारवीं के सौजन्य से करवाई जा रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतिम दिन मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन दौड़ को विश्व प्रसिद्ध द ग्रेट खली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिनी मैराथन दौड़ आईपीएच चौक से लेकर कोठी तक की गई जिसमें लगभग 150 प्रतिभागी दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के विभिन्न संस्थाओं के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जो बच्चे पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस प्रथम राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं के संस्थापक, बच्चों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया व विशेष रूप से ऊना सदर के विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खली ने कहा कि इस तरह के आयोजन दूसरी संस्थाओं को भी करवाने चाहिए जो समाज कि विभिन्न गतिविधियों में भाग लेती हैं जिससे हर प्रतिभागी का मनोबल बढ़ेगा तथा ऐसी प्रतियोगिता होने से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें