फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैण गांव में पहाड़ी दरकी खतरे की जद में छह परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर/घुमारवीं। जिला में हो रही बारिश से पूरा का पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। जगह-जगह मकान गिर रहे हैं, जबकि कई जगहों पर रास्ते भी बंद हो चुके हैं। वहीं पहाड़ी दरकने से भी कई मकानों को खतरा पैदा हो चुका है।
घुमारवी उपमंडल की पंचायत लुहारवीं के गांव नैण में पहाड़ी के धरकने से छह परिवारों के लोग खतरे के साये में जी रहे हैं। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से नैण गांव में पहाड़ी दरक गई हैं। पहाड़ी का हिस्सा लगभग दस फीट गहरा खिसक गया है तथा लगभग 100 मीटर के लंबाई के दायरे में यह पहाड़ी खिसक रही है।
विज्ञापन

जिस स्थान में यह पहाड़ी खिसक रही हैं उसके ऊपर लगभग 80 या 90 मीटर की दूरी पर लोगों के मकान हैं, अगर क्षेत्र में ऐसी बारिश होती रही तो पहाड़ी का हिस्सा और ज्यादा नीचे खिसक सकता है जिसकी चपेट में यह मकान में नीचे ही आ सकते हैं। बेशक यह पहाड़ी धीरे-धीरे खिसक रही हैं, पर कभी किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है।
नैण ग्राम समिति के सचिव मनीष ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से गांव में पहाड़ी धरकने से छह परिवारों के घरों को खतरा मंडरा रहा है। अगर निरंतर हो रही बारिश ऐसी ही होती रही, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन क्षेत्र में हो रही बारिश के नुकसान पर नजर रख रहा है फिर भी नैण गांव में पहाड़ी दरकने की बात है तो प्रशासन निरंतर उस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
इनसेट....
जिन परिवारों के मकान खतरे में हैं
रूपलाल, छज्जू राम, विनोद कुमार, लक्षण, ध्यान सिंह, सशरी राम के परिवार हैं। इन परिवारों में कुछ परिवार अति गरीब हैं। रूपलाल के मकान के पीछे भी पहाड़ी खिसक जाने से मलवा मकान की दीवारों में आ गिरा है तथा परिवार को रात के समय बहुत ही डर सता रहा है।
विज्ञापन

--------------
इनसेट...
कल्लर गांव में लेंड स्लाइड से मकान को खतरा
कल्लर गांव में देवराज के गांव को भी भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है। फोरलेन निर्माण में पहाड़ों की कटिंग के दौरान यहां बारिश से पहाड़ों से मलवा घर पर आ गिरा। जिससे मकान में दरारें भी आ गई है। परिवार के रहने वाले छह सदस्यों को दूसरे मकान मेें जाकर रहना पड़ रहा है। देवराज का कहना है कि विधायक जीतराम कटवाल भी यहां पर आकर मौके का मुआयना कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई। जबकि उपायुक्त बिलासपुर ने भी यहां पर आकर मुआयना किया था, लेकिन उसके बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें