फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप जारी, 1200 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
Mosquito
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी डेंगू पर काबू नहीं पाया जा सका है। जिले में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के डेंगू पर काबू पाने के तमाम दावे हवा होते नजर आ रहे हैं। वीरवार को जिले में डेंगू के 10 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को डेंगू के 10 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें 7 मामले मार्कंड से और 1 मामला झंडूता, 1 मामला मंडी व 1 मामला कुल्लू से दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 129 रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें से डेंगू से पीड़ित 5 रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि शेष रोगियों का उपचार घर पर ही चल रहा है।
उन्होंने बताया कि डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड 1 में 5, वार्ड 2 में 10, वार्ड 4 में 4 और वार्ड 5 के 10 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9, 10 और 11 में जाकर 158 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। 147 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को अपने घरों और आसपास की सफाई रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी घरों से बाहर निकले तो शरीर को पूर्ण रूप से ढककर और ओडोमोस आदि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें। घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें