फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल में लोगों को शीघ्र मिलेगी ब्लड लेने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में भी शीघ्र ही लोगों को ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जरूरतमंद लोगों को अब ब्लड लेेने के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। घुमारवीं अस्पताल में दो करोड़ 50 लाख की लागत से नया ओपीडी भवन तैयार किया गया है, उसमें एक कमरा ब्लड बैंक के लिए भी तैयार किया गया हैं। यहां पर ब्लड रखने के लिए फ्रीज व एसी सहित अन्य मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। जल्द ही एक टीम यहां का दौरा करेगी, उनकी अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद लोगों को ब्लड मिलना शुरू हो जाएगा।
जिला मुख्यालय के बाद घुमारवीं अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। अब घुमारवीं स्थित निजी अस्पतालों के मरीजों को भी रक्त के लिए यहां-वहां नहीं भटकना होगा। घुमारवीं अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल के अधिकारियों की ओर से कुछ समय पूर्व विभाग के उच्चाधिकारियों के पास प्रस्ताव भेजा गया था तथा विभाग ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभाग की ओर से घुमारवीं अस्पताल को इस ब्लड स्टोरेज यूनिट को स्थापित करने के लिए जो मशीनरी चाहिए होती है वह उपलब्ध करवा दी गई है तथा अस्पताल प्रबंधक द्वारा जहां ब्लड स्टोरेज यूनिट को स्थापित करना वह कमरा भी तैयार करवा दिया गया है।
घुमारवीं अस्पताल में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 35 पंचायतों के लगभग 82 हजार लोग इस अस्पताल पर निर्भर हैं। इसमें सदर और झंडूता क्षेत्र के कुछ लोग भी अस्पताल आते हैं। कुल मिलाकर एक लाख से भी ज्यादा की संख्या इस अस्पताल पर निर्भर रहती हैं।
विज्ञापन

बीएमओ कमल किशोर का कहना है कि विभाग द्वारा ब्लड स्टोरेज करने के लिए जो मशीनरी चाहिए होती हैं वह उपलब्ध करवा दी गई हैं। शीघ्र जिला मुख्यालय अस्पताल से एक टीम निरीक्षण करने के लिए आएगी। उसके बाद वह टीम अनापत्ति प्रमाण पत्र स्वीकृत करेगी। इसके बाद यहां पर ब्लड मिलने की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें