फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नरेश चौहान के साथ हुए दुव्र्यवहार की डॉक्टरों ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डॉ. नरेश चौहान के साथ हुए दुर्व्यवहार की डॉक्टरों ने की निंदा
कहा, 48 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया तो ओपीडी का किया जाएगा बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर यूनियन बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा व महासचिव डॉ. विजय राय ने बीते कल क्षेत्रीय अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा ड्यूटी दे रहे दवा विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान व सुरक्षा कर्मी के साथ किए दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा की है। चेतावनी दी है कि यदि आरोपी व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिला अस्पताल की ओपीडी का बहिष्कार किया जाएगा।
डॉ. विजय राय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय वर्ग को आए दिन ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। असुरक्षा के इस माहौल में चिकित्सक किस प्रकार अच्छे से अपनी सेवाएं दे पाएंगे। डॉ. विजय राय ने बताया कि बीते कल जिला अस्पताल में एमडी डॉ. नरेश चौहान जब अपनी ड्यूटी दे रहे थे तो अचानक एक व्यक्ति जबरदस्ती न सिर्फ ओपीडी रूम में घुस आया बल्कि उसने चिकित्सक के साथ भी गाली-गलौच भी किया। उक्त व्यक्ति ने गुस्से में चिकित्सक पर हमला करना चाहा लेकिन सुरक्षा कर्मी के बीच बचाव से वह कामयाब न हो सका।
विज्ञापन

डॉ. राय ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं माहौल को दूषित करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही बिलासपुर अस्पताल कई कारणों से सुर्खियों में रहा है। हालांकि प्रदेश स्तर पर मैडी पर्सन एक्ट को प्रभावशाली बनाने के लिए जद्दोजहद चल रही है, लेकिन पूरी तरह से इस एक्ट पर काम नहीं हो रहा है। जब चिकित्सकों के साथ अभद्र तरीके से पेश आने वाले आरोपियों को कड़ा दंड नहीं मिलेगा तब तक हालातों के सुधरने की उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन

इस बारे में राज्य कार्यकारिणी के महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को भी अवगत करवा दिया है। उन्होंने अपनी चेतावनी को दोहराते हुए कहा कि एमडी डॉ. नरेश चौहान के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी को यदि 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार और आरोपी पर मैडी पर्सन एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त चिकित्सक वर्ग ओपीडी का बहिष्कार करेंगे।
----------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें