फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीपाली, अनविक्षा, उर्वशी, अमिषा, लतिका को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

कन्या स्कूल एसवीएम में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बिलासपुर के सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च विद्यालय में विद्या भारती एवं हिमाचल शिक्षा समिति सरस्वती विद्या मंदिरों का प्रदेश स्तरीय प्रधानाचार्य प्रबंधक सम्मेलन शुरू हो गया। इसमें सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत कार्यवाह किस्मत कुमार एवं विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह मेहता और संरक्षक ठाकुर अच्छर सिंह ने वर्ष भर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों ने शिक्षा क्षेत्र में जो नए आयाम स्थापित किए हैं, उन्हें शिक्षा क्षेत्र में भविष्य में भी बरकरार रखने की हरसंभव कोशिश होगी। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राएं दिपाली एसवीएम बाल रौड़ा सेक्टर बिलासपुर, अनविक्षा चुराग (मंडी), उर्वशी घुमारवीं, अमीषा सुन्नी, लतिका हटगढ़ (मंडी) को स्मृति चिन्ह और 3100 रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। अपनी विधायक निधि से स्कूल को दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। प्रधानाचार्य प्रबंधक सम्मेलन में दो सौ से अधिक प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री खेम चंद, भोगेश्वर दत्त, परीक्षा प्रमुख रतन चंद भारद्वाज, जिला संघ चालक इंद्र सिंह डोगरा, रोशन लाल ठाकुर सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें