फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 के लिए भाजपा कार्यकर्ता रहें तैयार: अनुराग ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 2019 के लिए भाजपा कार्यकर्ता रहें तैयार : अनुराग ठाकुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारें हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। कार्यकर्ता अभी से मिशन 2019 के लिए तैयार हो जाएं। कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और आह्वान किया कि बिना किसी पक्षपात व विरोध के लोगों के कार्य करें। नेताओं के स्वागत में अपना समय व धन बर्बाद न करें। जहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, वहां कुर्सी का इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि जमीन पर बैठकर ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। केवल बुजुर्गों के लिए कुर्सी का प्रावधान होगा जो बैठने में असमर्थ हो। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कीमती हार, तलवार, टोपी नेताओं को भेट न करें।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतलान, भाजपा महामंत्री जोरावर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर मोहर सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन लाल ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष करम सिंह, विजय कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष धनीराम, भाजपा पूर्व महासचिव सतीश कुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें