फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक से उड़ा लावारिस बैल का जबड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत फटोह के गांव पनोह में विस्फोटक से लावारिस पशु का जबड़ा ही उड़ गया। लेकिन, पशु विभाग से कोई भी चिकित्सक घायल बैल का उपचार करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत फटोह के प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि लोगों ने अवगत कराया कि लावारिस बैल विस्फोटक पदार्थ से घायल हो गया है। तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पशु औषधालय के चिकित्सक को भी इस बारे में जानकारी दी। शीघ्र घायल पशु का उपचार करने का आग्रह किया। कुलजीत ठाकुर ने बताया कि किसी किसान ने अपनी फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए विस्फोटक पदार्थ रखा होगा। जो इस बैल ने निगल लिया और उसका जबड़ा उड़ गया।

गौर रहे कि गांव पनोह के किसान लावारिस पशुओं की समस्या से पिछले कई वर्षों से जूझ रहे हैं। यहां लावारिस पशुओं की संख्या 200 से भी ज्यादा है। इससे यहां के किसानों ने खेतीबाड़ी करना ही छोड़ दिया है। कई बार सरकार से असहाय व लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए। इतना ही नहीं लावारिस पशु लोगों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें