शाहतलाई (बिलासपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह के 28 छात्र-छात्राओं के दल ने पुलिस थाना तलाई का दौरा किया। थाना प्रभारी श्याम प्रसाद ने विद्यार्थियों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ड्रग्स, साइबर क्राइम से सचेत रहने की सीख दी।
श्याम प्रसाद ने बच्चों को फेक फेसबुक अकाउंट से और खातों संबंधी, आधार कार्ड नंबर, एटीएम के लिए आ रही फेक कॉल से बचने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यार्थी जीवन में सीखने की एक बहुत बड़ी क्षमता रहती है। युवाओं का एक ऐसा जीवन रहता है जिसे अध्यापक जन और माता पिता उन्हें किसी और भी मोड़ सकते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही हमारे समाज की नींव हो इसलिए बच्चों का समाज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कानून का पालन करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने पुलिस थाना की कार्रवाई से भी अवगत करवाया। प्रधानाचार्य सुरेश चौहान ने बताया सुरक्षा विषय पर पाठशाला की ओर से प्रवक्ता सुरेश कुमार व जगदीश के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों का एक दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों को जागरुक किया गया। इस अवसर पर मुख्य आरक्षी रमेश चंद व महिला आरक्षी ममता कुमारी भी उपस्थित थी।