फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पा कर चहक उठे मेधावी छात्र

विज्ञापन
भगेड़ में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)।
राजकीय उच्च पाठशाला भगेड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप सेवनिवृत्त कला अध्यापक जगन्नाथ शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूल की छात्राओं ने मुख्यातिथि के सम्मान में स्वागत गान पेश किया।
इस मौके पर स्कूल के बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इनमें लोक नृत्य पहाड़ी, एकल गीत, डांस, नाटक, समूहगान की छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार भी बांटे। इसमें शिक्षा क्षेत्र में शुभंम, शिवानी, कशिश, वरुण, कोमल, रिया, स्नेहा, सिया, समिति, प्रेरणा, सपना, मोनिका, तनु, रिया और ज्योति को सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर काम करने वालों में अजय, अंशुल, रजत, कोमल और रचना को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम, वरुण, स्नेहा, सिया, प्रेरणा देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यतिथि ने 10000 की राशि अपनी ओर से स्कूल को भेंट की।
विज्ञापन


इस अवसर पर अंजना धीमान, चैन सिंह, मस्त राम चंदेल, बलदेव, कै. सुरजीत, कै. अरविंद, वार्ड सदस्य यशपाल। स्कूल स्टाफ में अनिशा भारद्वाज, जगदंबा, अंजना वीना, राम प्यारी, शीला, सुरेश कुमार, अम्मी चंद, छोटा राम, मदन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें