फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी मार्केट में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के मध्य स्थित गांधी मार्केट में पिछले कई दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इसका कारण गुरुद्वारा चौक पर पानी की लीक हो रही पाइपें हैं। इससे घरों में जाने की बजाय पानी सड़कों पर ही व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन


पानी लीक होने के कारण कई घरों में पानी न के बराबर आता है, तो कई घरों में तो आता ही नहीं। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि विभाग को समस्या के बारे में मौखिक और लिखित रूप से बताने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाई है।

स्थानीय निवासी सोहन लाल, नवीन सोनी, काकू, प्रवीण, नरेश व पवन आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाजार में पानी की समस्या चल रही है। आईपीएच विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन फिर भी समस्या हल नहीं हुई है। गुरुद्वारा चौक के पास लगातार पानी सड़कों पर बह रहा है, जिस कारण पानी की समस्या पैदा हो रही है। रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बह जाता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश पराशर का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि समस्या है, तो इसे जल्द हल किया जाएगा। इस बारे कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें