फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के कुलवीर के नाम रहा भटोली का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
ग्राम पंचायत मलयावर के भटोली में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष शर्मा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा मंडल भटोली ने दंगल का आयोजन करवाया। दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता बड़ी माली और छोटी माली के लिए मुकाबले हुए। छोटी माली के लिए मुकाबला पंकज भटोली और सौरभ भटोली के बीच खेला गया। इसमें पंकज भटोली ने बाजी मारी। वहीं बड़ी माली का मुकाबला जम्मू के कुलवीर और मिलावर के अनिल कुमार में बीच हुआ। रोचक मुकाबले में जम्मू के कुलवीर ने अनिल को पछाड़ते हुए बड़ी माली पर कब्जा किया है। इस मौके पर सुभाष शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपस में भाईचारा बढ़ता है। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल भटोली ने प्रधान रविंद्र कुमार, उपप्रधान पंकज कुमार, सचिव सौरभ कुमार, कोषाध्यक्ष अवतार, पंचायत प्रधान मधू पाल, उपप्रधान प्यार सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह और ज्ञान चंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें