फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मां नयना देवी जी के दर 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पितृपक्ष के बीच माता के दरबार में उमड़ी आस्था, कारोबारियों के चेहरे खिले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पितृपक्ष शुरू होने के बावजूद रविवार को शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही। दिनभर में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

पितृपक्ष के दौरान आमतौर पर धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिलती है। इसके बावजूद रविवार को श्री नयना देवी जी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर और बाजार में रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करने के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों को भी लाभ मिला। मंदिर बाजार में प्रसाद, मिठाई, धार्मिक सामग्री और अन्य सामान की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। कारोबारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की अच्छी आमद से कारोबार में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें