फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी निजी स्कूल संचालकों के साथ शिक्षा विभाग की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी करते हुए स्कूलों में किताबें, जूते, वर्दी और बैग बेचने के खिलाफ अभिभावकों के आंदोलन के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल संचालकों को तलब किया है। बिलासपुर में चल रहे निजी स्कूलों के संचालकों को शिक्षा विभाग ने पांच अप्रैल को होने वाली बैठक में बुलाया है। जहां पर इनसे सभी तरह का ब्यौरा तलब किया जाएगा। वहीं विभाग ने सख्त शब्दों में यह भी साफ कर दिया है कि जो स्कूल संचालक इस बैठक में उपस्थित नहीं होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में निजी स्कूलों में हुई फीस बढ़ोतरी को लेकर बैठक का आयोजन किया था। जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि निजी स्कूल प्रबंधकों की उपनिदेशकों के साथ बैठक होगी, जिसमें उनसे बातचीत कर उन्हें चेताया जाएगा। जिसके बाद 15 अप्रैल से मनमानी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बैठक में ऑडिट रिपोर्ट, शिक्षकों को दिए जा रहे वेतन, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, बीते साल के मुकाबले इस साल की फीस बढ़ोतरी और किताबें, वर्दी व जूते बेचने को लेकर जानकारी ली जानी है।
वहीं बुधवार को भी कुल्लू में प्रशासन ने एक ही दिन तीन बड़े स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। जिसके बाद दो बड़े स्कूलों के पुस्तक भंडार सील कर दिए हैं। इन दोनों स्कूलों ने अपने परिसर में ही बच्चों को किताबें और वर्दी बेचने के लिए पुस्तक भंडार खोल रखे थे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर का कहना है कि निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक पांच अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी निजी स्कूल संचालकों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई निजी स्कूल संचालक बैठक में नहीं पहुंचता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें