फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में बिजली बिल काटने वाली मशीनें खराब

विज्ञापन
बिजली का बिल
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बिजली बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं दिए जा रहे हैं जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिल समय पर उपभोक्ताओं को नहीं मिलने का कारण बिजली बोर्ड की खराब मशीनें हैं। जो बिल मिल रहे हैं वह भी पढ़ने योग्य नहीं है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें।
बिजली बोर्ड के पास कुल सात मशीनें हैं जिनके द्वारा बिलों का आवंटन किया जाता है। इन सात मशीनों में से पांच खराब हैं और केवल दो मशीनें हैं जो सुचारु रूप से कार्य करती हैं। जो मशीनें बोर्ड के पास हैं इनकी पहले भी कई बार मरम्मत करवा दी गई है जिससे अब यह मशीनें ठीक होने योग्य नहीं बची है।
विज्ञापन

घुमारवीं बिजली बोर्ड के डिविजन एक में कुल उपभोक्ता 11,788 हैं जिनमें घरेलू उपभोक्ता 10312 तथा व्यावसायिक 1476 है। इन उपभोक्ताओं को समय पर बिल आवंटित नहीं हो पाते हैं।
स्थानीय उपभोक्ताओं में प्यारेलाल, कुलदीप सिंह, मंजीत सिंह, विशाल भारद्वाज, प्रदीप डोगरा, मनीष कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार, बाबू सिंह, हंसराज, सतवीर ठाकुर, कुलविंद्र ने कहा कि जो बिल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा दिए जाते हैं उनके अक्षर भी पढ़ने योग्य नहीं होते हैं जिससे यह भी पता नहीं चलता है कि किस तिथि को बिल की अदायगी करनी है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता अनिल सहगल का कहना है कि बोर्ड के पास जो मशीनें उपलब्ध हैं उनमें कुछ खराब हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। शीघ्र ही नई मशीनें आ जाएंगी जिससे उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें