फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ता हो जाए एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल की दो दिवसीय आवासीय बैठक का आयोजन घुमारवीं में किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उपस्थित रहे। इस आवासीय बैठक में पार्टी की ओर से आगामी कार्यक्रमों के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने जनधन योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व अभी हाल में ही शुरू हुई किसान सम्मान योजना के बारे कार्यकर्ताओं को बताया। धूमल ने लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा मिले आगामी कार्यक्रमों को सह-संगठन मंत्री रामप्रकाश पटियाल ने विस्तृत रूप से बताया और उन्होंने मंडल के सभी मोर्चों को इनको निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश गौतम, मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, अनिल गौतम, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, अमरनाथ धीमान, सुरेश चोपड़ा, प्रेम सागर भारद्वाज, ऊषा ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुषमा रणौत, अजय शर्मा, तेन सिंह, दिनेश ठाकुर, डीआर सोंखला, राकेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें