फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस चालकों की मनमानी से हो रहे हादसे, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। निजी बस चालकों की मनमानी के चलते बिलासपुर बस अड्डा से लेकर कॉलेज चौक तक जगह-जगह जाम लग रहे हैं जिससे नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है वहीं हादसों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
इसके अलावा पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर निजी बसों के साथ किसी अन्य वाहन की टक्कर हो जाए तो बहसबाजी में पूरा का पूरा नेशनल हाईवे जाम हो जाता है। ऐसे में निजी बस चालकों व परिचालकों की मनमानी भी अन्य वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के चालक व परिचालक खड़ी करते हैं। बिलासपुर बस अड्डा के बाद कॉलेज चौक ही इनका रुकने का स्टेशन है, लेकिन इस बीच भी इन्होंने दो बस स्टॉप बना दिए हैं। एक स्टॉप बिलासपुर बस अड्डा चौक व दूसरा चंपा पार्क के पास बना दिया है जहां पर हर वक्त हादसों के होने का खतरा बना रहता है।
मंगलवार दोपहर बाद भी चंपा पार्क के पास बस सवारियों को खड़ी करने के लिए निजी बस खड़ी थी। ऐसे में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पास लेना चाहा तो वह सामने आ रहे वाहन को बचाते हुए बस से टकरा गया जिससे दोनों वाहन वहीं पर फंस गए। देखते ही देखते हाईवे के दोनों और जाम लग गया। इससे वाहन जाम में फंस गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को हटाया और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

इस बारे में एआरटीओ बिलासपुर आरसी राणा का कहना है कि इन बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि जहां पर बस खड़ी करने के स्थान चिह्न्ति हैं वहीं पर बस खड़ी की जा सकती है। वहीं उन्होंने लोगों से भी कहा है कि अगर कोई निजी बस चालक अपनी मनमर्जी करता है तो वह उनके पास लिखित में शिकायत दें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके।
----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें