फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि कालिया मिस और आकाश के सिर सजा मिस्टर व्यास का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। व्यास उत्सव-2019 का समापन गत दिवस हो गया जिसमें मुख्यातिथि विधायक श्रीनयना देवी जी रामलाल ठाकुर रहे। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। व्यास उत्सव की अंतिम संध्या में मिस व्यासपुर व मिस्टर व्यासपुर प्रतियोगिता का फाइनल राउंड करवाया गया जिसमें सृष्टि कालिया को मिस व्यास, आकाश को मिस्टर व्यास, नेहा को मिस व्यास रनरअप व साजिद मिस्टर व्यास रनरअप निकाला गया।
इसके अलावा विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। व्यास उत्सव के अंतिम संध्या पर हाल ही में जकार्ता में संपन्न हुई एशियन गेम्ज में भारतीय महिला हैंडबाल टीम की सदस्य रहीं निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर को व्यास प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यास उत्सव के ब्रांड एंबेसडर सुशील पुंडीर को भी मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान रेपल ड्रॉ भी निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार टीवी रसीद नंबर 292, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल रसीद नंबर 726, तृतीय पुरस्कार वीसीडी रसीद नंबर 678, चतुर्थ पुरस्कार इंडक्शन चूल्हा रसीद नंबर 906 व पांचवां पुरस्कार रूम हीटर रसीद नंबर 202 को निकला।
इस दौरान समिति के प्रधान कमलेंद्र कश्यप, विजयराज, राज कुमार, कृष्णकांत, लोकेश
कौशल, सुशील पुंडीर, अविनाश कपूर, चमन गुप्ता, गोपाल, अजय, प्रवीण शर्मा, अश्वनी, निशांत कपूर, कर्ण चंदेल आदि मौजूद रहे।
----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें