फुटबाल मैच में लखनपुर और बांमटा बने विजेता
खेलो महाकुंभ के दूसरे चरण में फुटबाल मैच का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। स्टार सांसद खेलो महाकुंभ के दूसरे चरण फुटबाल का आगाज बिलासपुर सदर मंडल में हुआ। दूसरे चरण की शुरुआत करने के लिए मनोनीत पार्षद चमन गुप्ता व जिला खेलो महाकुंभ के संयोजक विशाल जगोता उपस्थित रहे। चमन गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए पहले भी बहुत प्रयास किए थे।
अब स्टार खेलो महाकुंभ के माध्यम से गांव की प्रतिभा को तलाशने को जो काम कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है। सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। पहला मैच बरमाणा व लखनपुर के बीच खेला गया जिसमें लखनपुर विजेता रहा और दूसरा मैच बंदला व बांमटा के बीच खेला गया जिसमें बांमटा विजेता रहा।
इस अवसर पर सदर मंडल संयोजक पवन ठाकुर, सदर मंडल मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, सेवानिवृत्त कोच सतीश, फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहे।
------------
....खेमराज शर्मा।