फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण कार्य दो सालों से बंद होने से लोग परेशान

विज्ञापन
barapullah elevated road phase 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नयना देवी के विधायक एवं कांग्रेस के राज्य महासचिव रामलाल ठाकुर ने बंद पड़े फोरलेन निर्माण को लेकर सरकार और एनएचएआई पर जम कर हमला बोला। कहा कि जिस गति से कार्य हो रहा है उससे यह अगले दस सालों में भी पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। जबकि सरकार और एनएचएआई की लापरवाही के कारण तीन जिलों के हजारों लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
कहा कि वह जल्द ही मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में एक विशेष हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहे हैं। दो सालों से फोरलेन कार्य बंद होने की वजह से प्रदेश के यह तीन जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, क्योंकि इन जिलों के क्षेत्रों से फोरलेन निकाली जा रही थी लेकिन फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनियाें के भाग जाने से यहां की सड़कों की हालत बहुत खस्ताहालत हो गई है।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने बताया कि वह इन हस्ताक्षरों को लेकर हाईकोर्ट में जल्द ही एनएचएआई के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जल्द ही इस संदर्भ में कमेटियों का गठन करने जा रही है, जो प्रदेश के इन तीन जिलों के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान फोरलेन के कार्य बंद होने से पेश आ रही परेशानियों को लेकर लोगों से हस्ताक्षर करवाएगी। इसको लेकर वह खुद हाईकोर्ट में एनएचएआई के खिलाफ केस दर्ज कर लोगों को आ रही परेशानियों के बारे में अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बहुत समय हो गया है क्योंकि दो सालों से हिमाचल के लोग इसको देखते आ रहे हैं लेकिन यह कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। जो फोरलेन निर्माण कंपनी ने किया था वह बरसात की वजह से खराब हो गया। उन्होंने कहा इन हस्ताक्षरों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को भी भेजा जाएगा। इस मौके पर सदर कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान मौजूद रहे।
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें