फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम्होल के रानीकोटला में 7 अक्तूबर को होगा पांचवां जनमंच कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल स्थित रानीकोटला में सात अक्तूबर को पांचवें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रीनयना देवी जी की 13 पंचायतों की ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा।
उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया जनमंच कार्यक्रम में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की 13 पंचायतों को शामिल किया गया है। इन पंचायतों के लोगों की सुविधा के लिए जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रमाण पत्र, आमदनी प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड की नकलों, बागवानी कार्ड आदि के अलावा विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विधिक सहायता, स्वतंत्रता सेनानी पेेंशन, युद्ध जागीर पेंशन, भूतपूर्व सैनिकों को एक्स ग्रेशिया अनुदान, महिला मंडल व युवा क्लब का पंजीकरण, बीपीएल ऋण तथा भू-संरक्षण कार्य, बंदूक या वाहन चालक लाइसेंस को जारी करने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया तथा लाइसेंस नवीनीकरण, जमीन का इंतकाल, जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनवाने व नवीनीकरण के अतिरिक्त, आवास योजनाओं तथा अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
जनमंच कार्यक्रम में 13 पंचायतें रानीकोटला, छकोह, घ्याल, डोभा, जुखाला, कोटला, नम्होल, पंजैलखुर्द, साईं खारसी, सिकरोहा, सोलधा, सुई सुरहाड़, स्योहला को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी स्वारघाट अनिल चौहान ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान केवल शिकायतों व समस्याओं पर ही गौर की जाएगी। कार्यक्रम में सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन व स्थानांतरण, न्यायालय के अधीन विचाराधीन मामलों व उद्घाटन तथा नई योजनाओं के आरंभ करने की मांगों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं।
------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें