फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी कारीगर से तीन लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। लकड़ी का ठेका दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने एक लकड़ी कारीगर से तमंचों के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने घटना के तीन माह बाद एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना शेरगढ़ के बार्ड एक निवासी राम निवास पुत्र रामभरोसे ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह लकड़ी का मिस्त्री है। उसकी मुलाकात कुछ समय पहले रुद्रपुर के भूतबंगला निवासी नरेश और केनी गंगवार से हुई। दोनों लोगों ने उसे बताया कि बिलासपुर में एक लकड़ी का बड़ा काम है, जिसका ठेका वह उसे दिलवा देंगे। इसके बदले में उसे तीन लाख रुपये मुनीम को देने होंगे। आरोप है कि सात अप्रैल 2018 को वह उक्त दोनों लोगों के साथ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा राजपुर स्थित बगिया में पहुंचे, जहां पहले से ही एक व्यक्ति बैठा था, जिसे उक्त लोगों ने मुनीम बताते हुए रुपये देने को कहा। उसने उक्त को रुपये देने से इंकार किया तो तीनों ने उसके ऊपर तमंचे तान दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए तीन लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद वह लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद वह रिपोर्ट लिखाने कोतवाली भी पहुंचा, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे टरका दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर लूट की रिपोर्ट तीन माह बाद दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें