फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीटीएस की वर्तमान प्रबंधन समिति को मिला पूर्ण समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी (बीडीटीएस) बरमाणा में वर्तमान प्रबंध समिति को समर्थन मिल गया है। प्रधान रमेश ठाकुर ने 12 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर को उनके कार्यालय में सौंपा है। इन्हीं 12 सदस्यों ने रमेश ठाकुर को अपना प्रधान चुना है।
विज्ञापन

सहायक पंजीयक को सौंपे पत्र में रमेश ठाकुर, चंदू राम ठाकुर, रजनीश ठाकुर, सुरेश चौधरी, प्रदीप ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, विनय कुमार, संतोष कुमार, राजेश ठाकुर, कमल किशोर, पवन कुमार व कुलदीप गौतम के हस्ताक्षर हैं।
रमेश ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार सोसायटियों की प्रबंध समिति के खिलाफ चुनाव होने के दो वर्ष तक कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। ऐसे में बीडीटीएस कार्यकारिणी के खिलाफ कुछ समय पूर्व लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियमों के विपरीत है। इसके बावजूद भी बीडीटीएस के कुल 21 सदस्यों में से 12 सदस्य एकजुट हैं। पत्र को सौंपने के बाद बीडीटीएस प्रबंध समिति की बैठक बिलासपुर में हुई। समिति में फेरबदल भी किया गया। प्रबंध समिति के चेयरमैन पद पर जीतराम गौतम की जगह पवन कौशल को चेयरमैन बनाया गया है। जबकि महासचिव पद से रजनीश ठाकुर को हटाकर कुलदीप गौतम को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। जबकि इससे पूर्व कुलदीप गौतम कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं अब कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी राजेश ठाकुर को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें