बरठीं (बिलासपुर)। नोएडा में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिलासपुर की उर्मिला ने चार सौ मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ग्रेटर नोएडा में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिलासुपर की उर्मिला ने चार सौ मीटर दौड़ में सिल्वर पदक प्राप्त कर प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है। युवा महोत्सव में देश भर के 6500 युवा भाग ले रहे हैं। बिलासपुर के अतिरिक्त प्रदेश भर के बारह जिलों से भी प्रतिभागी इस युवा महोत्सव में भाग लेे रहे हैं। इस युवा महोत्सव में यूथ पार्लियामेंट, वॉलीबाल, कबड्डी, शॉटपुट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। बिलासपुर जिला से अभिषेक, पूजा, उर्मिला व कल्पना इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं। बिलासपुर की उर्मिला ने चार सौ मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर पदक जीता है।