फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की मची होड़

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। नवनिर्वाचित विधायकों के लिए भाजपा ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। लेकिन कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। हालत ऐसी हो गई कि पार्टी अध्यक्ष को खुद हस्तक्षेप करने के लिए उतरना पड़ा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने की कार्यकर्ताओं में होड़ सी लग गई। माहौल को बिगड़ता देख मंच का संचालन कर रहे जिला भाजपा महामंत्री भीम चंदेल की अपील को भी कार्यकर्ताओं ने अनसुना कर दिया। बाद में जिला अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ता शांत हो गए। वहीं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के पक्ष में भी जमकर नारेबाजी की।

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम ने झंडूता से निर्वाचित विधायक जीतराम कटवाल, जिला भाजपा महामंत्री भीम चंदेल ने घुमारवीं के राजेंद्र गर्ग और सदर से नवनिर्वाचित सुभाष ठाकुर को जिला सचिव स्वदेश ठाकुर ने शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्रीनयनादेवी से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा को मिली हार का गम भी साफ देखा गया। सुभाष ठाकुर ने कहा कि मिलकर सदर क्षेत्र में फैले गुंडाराज, माफियाराज और ड्रग माफिया को समाप्त कर यहां पर सुशासन कायम करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अब डाक्टरों, अधिकारियों व कर्मचारियों को डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के समय लोगों से किए गए वायदों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

वहीं राजेंद्र गर्ग ने कहा कि चुनावों से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा करवाए गए शिलान्यास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जनसभा से जिला में माहौल पूरी तरह बदल गया। लोगों ने विकास को वोट दिया है। लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा।

जीत राम कटवाल ने कहा कि नशाखोरी को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के समय भी उन्होंने किसी कार्यकर्ता को नशा नहीं करने दिया। क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। हर वर्ग को साथ लेकर एक सामान विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें