फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमके-झूमके तेरे कानो रे झूमके... पर बच्चों संग थिरके अभिभावक

विज्ञापन
पंजगाईं स्कूल में धूमधाम से मनाया पारितोषिक वितरण समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया। समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि मीनू पुंडीर समारोह की विशेष अतिथि रहीं। प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता ने समारोह की अध्यक्षता की।

समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से की गई। उसके बाद मुख्यातिथि ने मां सरस्वती की मूर्ति के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया।। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने भंगड़ा, लोकनृत्य, नाटी और देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सबका मनमोह लिया। बच्चों ने लोक नृत्य में कृष्णा ने बंसी बजाई..., पर प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। मेरी प्रीति जिंटा किती चली तूं... और झूमके-झूमके तेरे कानो रे झूमके..., नाटी पर प्रस्तुति ने दर्शकों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने बच्चों से कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य विकास है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वो समाज में ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करें। उन्होंने कहा कि बच्चे खुद तो नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लें और साथ में समाज को भी नशे की रोक के प्रति जागरूक करें।

मुख्यातिथि ने छठी से बारहवीं तक के होनहार बच्चों को सम्मानित किया। छठीं की नितिका शर्मा, अंजली शर्मा, प्रशंसा शर्मा, सातवीं से रशिक गौतम, ज्योति ठाकुर, स्नेहा ठाकुर, संदीप गौतम, आठवीं से अतुल शर्मा, राशि गौतम, अनिता कुमारी, नौवीं से कशिश, रंजना, अनन्या, दसवीं से साक्षी गौतम, शालिनी, गुलशन कुमार, ग्यारहवीं के विज्ञान, कला और वाणिज्य में आदिती, शिवानी, शशिकांत, अंजना, भारती शर्मा, रितिका शर्मा, मोहित गौतम, गौरव वात्स्यायन, अमर महाजन, बारहवीं कक्षा के वाणिज्य में शिवानी ठाकुर, दीक्षा, रीना, कला संकाय में कृतिका शर्मा, मोनिका देवी, दीपिका, विज्ञान संकाय में अभिषेक शर्मा, अमन शर्मा, अनिकेता कुमारी और रोज चंदेल को प्रदेश भर में शिक्षा के क्षेत्र में नाम करने के लिए सम्मानित किया गया।

कुश्ती, जुड़ो में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों को इनाम बांटे गए। इनमें राम कृष्ण, पंकज, अंकित, कंचन, प्रीति ठाकुर, अजय ठाकुर, अभिषेक, ऋषिका, नीरज, अरुण, आदित्य, साहिल, भुवनेश, नेहा ठाकुर, दिवांशी, भावना, शिवानी, शालिनी, बैडमिंटन और वॉलीबाल में मनोज कुमार, श्याम लाल, अनिल, स्वास्तिका, प्रियंका, शिवानी, गुलशन, आशुतोष, किरण, आरती व मोनिका शामिल हैं। बेस्ट गर्ल अदिती शर्मा और बेस्ट ब्वॉय अमन महाजन चुने गए। बेस्ट हाउस का खिताब नीलकंठ हाउस के नाम रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर बीडीसी भुवनेश गौतम, एसएमसी प्रधान छोटा राम, पंचायत प्रधान धौन कोठी सुरेंद्रपाल शर्मा, पंचायत प्रधान पंजगाईं सुशील कुमार, वार्ड मेंबर सुनील गौतम, उप-प्रधान अनुराज, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमृत महाजन, कांशी राम, प्रधानाचार्य रावमापा मांगल सुरेंद्र कुमार शर्मा, भाग सिंह कटवाल, सुरेंद्र पटियाल, राकेश नड्डा, कमल सिंह वर्मा, रावमापा बंदला से रूप लाल धीमान, रत्न लाल महाजन, नवीन महाजन, किरण कुमार शर्मा, नरेंद्र चंदेल, गोरखू राम शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें