फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय राजनीति इतिहास में इंदिरा का विशेष योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाई में धूमधाम से मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 100वें जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहतलाई में उनकी प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तलाई पवन कौशल ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का विशेष योगदान है। इसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इंदिरा गांधी को देश और दुनिया की सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार किया जाता था।
विज्ञापन

स्वर्गीय इंदिरा गांधी को तीन कामों के लिए देश सदैव याद करता रहेगा। पहला बैंकों का राष्ट्रीयकरण, दूसरा राजा-रजवाड़ों की प्रथा की समाप्ति और तीसरा पाकिस्तान को युद्ध में पराजित कर बांग्लादेश का उदय। झंडूता युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चमन शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय इतिहास में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व शहरी अध्यक्ष परसराम ठाकुर, नगर पंचायत के मनोनीत पार्षद सोहन सिंह बब्बू, मंदिर न्यासी पविंद्र शर्मा व देवराज, ग्राम पंचायत झबोला उपप्रधान अश्विनी बनियान, शहरी के युवा के अध्यक्ष अब्दुल खालिक, रमेश चंद शर्मा, अल्पसंख्यक सेल के जिला के पूर्व प्रधान गुलाम मोहम्मद, शशि रघुवंशी, राकेश ठाकुर, संजीव शर्मा, राजेश कौशल, देशराज धीमान, सुरेंद्र शर्मा, रमन शर्मा, अतुल ठाकुर, रविंद्र भाटिया, नरेंद्र कौशल, अजय मल्होत्रा, राजेश शर्मा, रफी मोहम्मद, केशव चंद, शमी मोहम्मद, सुनील मल्होत्रा, अभिषेक राणा, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार, तिलक राज, बबलू, विजय कुमार, वरुण कालिया, जगदेव भाटिया, रविंद्र शर्मा, देशराज शर्मा, सरवन कुमार, हरीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें