बिलासपुर। बिलासपुर के आदित्य पाल दास ने कुल्लू में संपन्न हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमाचल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। आदित्य पाल दास मिस्टर हिमालयन-2017 के उपविजेता रहे। कुल्लू में 5 नवंबर को संपन्न हुई प्रतियोगिता में करीब 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में करीब 30 प्रतिभागियों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।
इस भार वर्ग में आदित्य पाल दास सबसे कम 21 वर्ष की आयु के प्रतिभागी थे। बिलासपुर पहुंचने पर आदित्य पाल दास का जोरदार स्वागत किया गया। आदित्य पाल दास ने बताया कि 19 नवंबर को बिलासपुर के लुहणू इंडोर स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं।