फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में दूसरे दिन 1840 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि होम वोटिंग के दूसरे दिन 1840 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 1429 बुजुर्ग मतदाता और 411 दिव्यांग मतदाता शामिल रहे। बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में 3586 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु के 590 और 165 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। इसके अतिरिक्त घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु के 295 मतदाताओं ने और 100 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक के 203 और 60 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक के 341 और 86 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन समय पर पोलिंग पार्टियां मुख्यालय नहीं पहुंचने के चलते दूसरे दिन का डाटा अगले दिन शेयर किया जाएगा। दो दिनों में कुल 2898 मतदाता मतदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें