फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जंगलों को बचाने के लिए सभी लोग करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-शरारती तत्व जानबूझकर लगा रहे जंगलों में आग
विज्ञापन

-भराड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी ने लोगों से मांगा सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। वन परिक्षेत्र भराड़ी के क्षेत्राधिकारी मदन लाल ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जंगलों को आग से बचाने में अपना सहयोग करें, ताकि वनों का संरक्षण किया जा सके। कुछ शरारती तत्व जानबूझकर आग लगा रहे हैं। इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तापमान में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है और विभिन्न जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाई जा रही है। वन विभाग के कर्मचारी एक जंगल की आग को नियंत्रित कर रहे होते है, उतने में दूसरे जंगल में आग की सूचना प्राप्त हो जाती है। इससे प्रतीत होता है कि शरारती तत्व जानबूझकर जंगलों को अपने मनगढ़ंत स्वार्थ के लिए जलाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जंगलों के जलने से जंगली जीव-जंतु अपने प्राकृतिक आवास को छोड़कर खूंखार होकर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। इससे आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी से आग्रह है कि जंगलों को आग से बचाने में अपना योगदान अवश्य दें। जंगल में आग लगाने वाले अपराधी की सूचना देने वाले और पकड़वाने वाले व्यक्ति को विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। नाम भी गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ जिनकी निजी भूमि जंगल के साथ लगती है उनसे निवेदन है कि वह अपनी निजी भूमि में इस मौसम में आग न लगाएं। यदि कोई व्यक्ति इस मौसम में जंगल के साथ लगती अपनी निजी भूमि में आग जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो विभाग वन नियमों के अनुसार उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा। इसमें सजा और जुर्माने भी किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थाओं और अन्य सभी संस्थाओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें