फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबली और घुमारवीं की टीम रही विजेता

विज्ञापन
cricket shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नलवाड़ी मेले के उपलक्ष्य में जिला क्रिकेट संघ की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिलासपुर शहर से संबंध रखने वाले राजीव शर्मा और जुखाला के पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि राजीव शर्मा ने जिला क्रिकेट संघ को इस प्रतियोगिता के सफल शुभारंभ की बधाई दी और कहा कि युवाओं को खेल के साथ जुड़ना बहुत आवश्यक है। खेल के साथ युवा पीढ़ी नशे से दूर रहती है, साथ ही अपने आप को समाज की मुख्यधारा के साथ भी जोड़ती है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला की 27 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच भराड़ी और ईवाइसी घुमारवीं के मध्य खेला गया। 15 ओवर के इस मैच में ईवाइसी घुमारवीं की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

उसके बाद दूसरा मैच घाघस और जबली के बीच खेला गया जिसमें जबली की टीम ने जीत हासिल की। दूसरे दिन का अंतिम मैच टकरेहड़ा और माकड़ी- मार्कंडेय टीम के बीच खेला जा रहा था। जगोता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता को ट्रॉफी व 51 हजार रुपये की राशि नकद बतौर इनाम दी जाएगी। जबकि उपविजेता को 31 हजार रुपये की नकद राशि बतौर इनाम दी जाएगी। हर मैच के समापन पर मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी दिया जा रहा है। जबकि सीरीज समापन पर बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बालर, बेस्ट ऑल राउंडर, बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड दिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें