फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन कमेटी की बैठक सम्पन

विज्ञापन
सफाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों को अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ फील्ड तक लेकर जाएं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें ताकि स्वच्छ भारत के मिशन को सफल बनाया जा सके। यह बात जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बंगा ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिला स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वच्छ भारत मिशन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करना है ताकि इस कार्य को धरातल पर करके स्वच्छ वातावरण का माहौल पैदा किया जा सके। साथ ही आमजन की भागीदारी से ठोस, तरल कचरा पदार्थों का निष्पादन करना संभव बनाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में समस्त विकास खंडों में वर्ष 2014-15 के दौरान चयनित ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2014-15, 2015-16 तथा 2016-17 के लिए चयनित ग्राम पंचायतों की संशोधित कार्य योजनाओं को अनुमोदित किया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए प्रयास करें।
उपनिदेशक डीआरडीए संजीत सिंह ने बताया कि ठोस, तरल कचरा प्रबंधन के लिए वर्ष 2017-18 के लिए जिला की 35 ग्राम पंचायतें चयनित की गई हैं। उन्होंने बताया कि विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड में प्लास्टिक और बायोमेडिकल कचरे के निष्पादन के लिए लगभग 9 लाख की लागत से पायलट आधार पर कचरा नष्ट यंत्र( इंसीनरेटर) लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कम्यूनिटी सैनीटरी कांपलेक्स के तहत अब तक जिला में 154 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमर सिंह ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू वाला, एमओएच डॉ. परविंद्र सिंह, जिला पंचायत अधिकारी राजेंद्र कुमार के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें