फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं में नहीं मिल पा रही है लोगों को 108 एंबुलेंस सुविधा

विज्ञापन
Ambulance
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)।
स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित हुई 108 एंबुलेंस आजकल बरठीं से गायब है। 108 दो सप्ताह से स्वास्थ्य केंद्र में नहीं होने के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण मरीजों के साथ कहीं शिमला की घटना की पुनरावृत्ति न हो जाए।
क्षेत्रवासियों सुदर्शन शर्मा, नरेश कुमार सहोड़, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, राकेश मेहता ने बताया कि 108 दो सप्ताह से बरठीं में नहीं है। कुछ मरीजों ने बताया कि उन्होंने जब चिकित्सा केंद्र में जाने के लिए 108 को दूरभाष पर संपर्क किया तो गाड़ी 45 मिनट बाद पहुंची। बाद में पता चला कि गाड़ी घुमारवीं से बरठीं पहुंची इस कारण देरी हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जो गाड़ी बरठीं से पांच मिनट में पहुंच कर मरीजों की सहायता करती है। वहीं गाड़ी अब घुमारवीं से बरठीं व आस पास के क्षेत्रों में आ रही है। इस कारण बहुत समय रास्ता तय करने में लग रहा है। ऐसे में मरीजों के साथ कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है।

सूत्रों से पता चला है कि गाड़ी को घुमारवीं भेज दिया गया है क्योंकि घुमारवीं की 108 सेवा खराब हो चुकी है। 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु राम शर्मा, विजय कुमार प्रदेश सचिव ने बताया कि कंपनी जीवीकेईएमआरआई इस कार्य को करने में असमर्थ है। कंपनी की ओर से दी जा रही सेवाओं में प्रदेश स्तर पर लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कंपनी की अव्यवस्था के कारण जिला की एक महिला दो मंजिला मकान से गिर कर घायल हुई थी। उसे भी 108 उपलब्ध नहीं हो पाई। महिला जिला अस्पताल में दो घंटे तक तड़पती रही थी। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के टेंडर रद किए जाएं और किसी अन्य कंपनी को इस कार्य को सौंपा जाए।
विज्ञापन


इस संदर्भ में 108 के कार्यक्रम मैनेजर मुस्ताक खान ने बताया कि गाड़ी तीन दिनों से घुमारवीं में आई है। क्योंकि घुमारवीं की गाड़ी की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही गाड़ी बरठीं में पहुंच जाएगी। इससे मरीजों को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें