24,010 रुपये लौटा कर दिखाई ईमानदारी
डंगार के डीपी को मिले थे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं में एक फरवरी को किसी राहगीर के 24,010 घुमारवीं अस्पताल के पास गिर गए थे। यह राशि रावमापा डंगार में कार्यरत डीपी विनय अत्री को मिली। उन्होंने तुरंत घुमारवीं थाने में जा कर पैसे जमा करवा दिए। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि इस पैसे को सही मालिक के पास पहुंचाया जाए। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पैसों को असली मालिक श्रवण कुमार लखनपाल जोकि घुमारवीं से थे को पैसे लौटा दिए।
डीपी विनय अत्री की इमानदारी की क्षेत्र में चर्चा है। विनय अत्री ने बताया कि वह पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने हमेशा बच्चों को ईमानदारी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उनकी पत्नी माया देवी टीजीटी मेडिकल दाभला में शिक्षक हैं। वह भी बच्चों को इमानदारी से जीने की शिक्षा देतीं हैं। श्रवण लखनपाल ने पैसे लौटने ओर ईमानदारी दिखाने पर विनय अत्री का आभार प्रकट किया है।