फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने के लिए उपायुक्त से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
सुईं सुराहड़ गांव के लिए निकाली जा रही सड़क पर कब्जा कर बैठे ग्रामीण पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर से मिला। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक शख्स ने सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया है। इस अवैध कब्जे के कारण गांव के सड़क निर्माण का कार्य लटक गया है। यह सार्वजनिक स्थल है जहां त्योहारों के मौके पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। साथ ही हजारों की संख्या वाले इस गांव में पार्किंग के रूप में इस स्थान का उपयोग किया जाता है। मगर अवैध कब्जा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से गुहार की है कि कोर्ट के आदेशों के अनुसार सरकारी भूमि से कब्जा हटाया जाए। इस मौके पर प्रधान अरुणा शर्मा, बीडीसी लीना देवी, वार्ड सदस्य मंगलू देवी, हेमराज, प्रेमलाल, सुनील कुमार, कर्मचंद, सीता देवी, बाबू राम, गोविंद राम, परसराम, अनिल कुमार, देश राज, सीता, श्यामलाल, सुभाष, दिलीप, महेंद्र, सपना, जमना, गीता, माया, डिंप्पल, खजाना, सुंदरु देवी, कांता देवी, संतोषी देवी, रजनी, मंजू, चिंता देवी और रूपदेई सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें