फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 18 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर से सुबह के समय पंजाब का दृश्य, छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
सर्दियों की ठंडी हवा के बीच धुंध से ढके पंजाब का दिखा मनोरम दृश्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को करीब 18 हजार श्रद्धालुओं मां के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान सर्दियों की ठंडी हवाओं के बीच धुंध से ढके पंजाब का मनोरम दृश्य भी देखने को मिला।
विज्ञापन

मंदिर की ऊंची पहाड़ी से दिखाई देने वाला यह दृश्य ऐसा प्रतीत होता है मानो पूरा पंजाब सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हुआ हो। पुजारी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि यह दृश्य मुख्य रूप से दिसंबर और जनवरी के महीनों में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि आम दिनों में पहाड़ी से पंजाब के कई शहर साफ-साफ नजर आते हैं, लेकिन धुंध के समय यह नजारा और भी अद्भुत बन जाता है। मंदिर की ऊंची पहाड़ियों से देखी जा सकने वाली यह धुंध भरी छटा न केवल श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देती है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक अद्भुत आकर्षण बन गई है। जहां-जहां तक नजर जाती है, वहां तक सफेद धुंध की चादर फैलती नजर आती है, और वातावरण में शांति व ठंडक का अद्भुत संगम दिखाई देता है। वहीं रविवार को मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। सुबह से ही लोग मनोकामनाओं की पूर्ति और आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने अपने विश्वास और आस्था का अनुभव किया।

श्री नयना देवी जी मंदिर से सुबह के समय पंजाब का दृश्य, छाई धुंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें