फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मतगणना के लिए 174 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी : डीसी
विज्ञापन


संवाद न्यू एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत जिले में लोकसभा निर्वाचन की मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना के लिए 174 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता प्रबंध किए हैं। विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर सदर और श्री नयना देवी जी की मतगणना छात्र पाठशाला बिलासपुर और विधानसभा क्षेत्र झंडूता और घुमारवीं की मतगणना डिग्री कॉलेज घुमारवीं में होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। उन्होंने बताया कि दोनों ही मतगणना केंद्रों में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग सहित समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर की दूसरी रेंडमाइजेशन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें