फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के साथ मारपीट करना निंदनीय : एनएसयूआई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर ने दौलतपुर कॉलेज में प्रोफेसर के साथ एबीवीपी के छात्रों द्वारा की गई मारपीट की घटना की निंदा की है। कॉलेज में हुई इस निंदनीय घटना के पीछे भाजयुमो के लोगों की मिली भगत है, जिससे इस निंदनीय घटना को अंजाम दिया गया।
अंकुश ने कहा कि एबीवीपी का इस तरह का इतिहास पुराना है, ये वही संगठन है जिन्होंने प्रो. सबरवाल की हत्या की थी। हाल ही में रामपुर में हुए घटनाक्रम में भी इसी संगठन के लोग थे। एक शिक्षक पर हमला कर संगठन ने एक बार दोबारा देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। परीक्षा में नकल करने से रोकने पर एबीवीपी के छात्रों द्वारा ये घटना को अंजाम दिया गया जो निहायत ही शर्मनाक कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश एनएसयूआई पीड़ित प्रो. और समस्त शिक्षक वर्ग के साथ खड़ी है। मांग करते हुए कहा कि इन दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को अंजाम ना दिया जा सके और शिक्षक और छात्र का पवित्र रिश्ता बरकरार रहे। अगर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने को मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी। इसके साथ ही अंकुश ठाकुर ने भाजपा के हमीरपुर लोकसभा से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने पर बधाई दी है और कहा कि इससे प्रदेश में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें